जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
सुल्तानपुर

डकाही के पास दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, डीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

रफ्तार का कहर: NH-731 पर ट्रक की टक्कर से गोवंश का पैर टूटा, पशु चिकित्साधिकारी की सूझबूझ से बची जानरफ्तार का कहर: NH-731 पर ट्रक की टक्कर से गोवंश का पैर टूटा, पशु चिकित्साधिकारी की सूझबूझ से बची जान

लम्भुआ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर डकाही के समीप स्व विपिन श्रीवास्तव के घर के सामने गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से करीब एक से डेढ़ वर्ष का गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक पैर टूट गया और वह सड़क पर तड़पता रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मौर्या मात्र पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोवंश को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया और उसका उपचार शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद डॉक्टर मौर्या ने प्राथमिक उपचार और सूझबूझ से गोवंश की जान बचाने में सफलता हासिल की।

घटना की सूचना लम्भुआ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को भी फोन पर देने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद जिलाधिकारी को सूचना दी गई। जिलाधिकारी ने फोन उठाकर पूरी घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कुछ देर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की पेट्रोलिंग टीम, नगर पंचायत कर्मचारी विनय कुमार तथा पुलिस भी मौके पर पहुंची। नगर पंचायत का चालक उपलब्ध न होने पर एक सफाई कर्मचारी ने हिम्मत दिखाते हुए नगर पंचायत की गाड़ी चलाकर घायल गोवंश को शाहपुर पूरन स्थित गौशाला पहुंचाया, जहां आगे के उपचार की व्यवस्था की गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने डॉ. श्रवण कुमार मौर्या की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर उपचार मिलने से एक बेजुबान की जान बच सकी। स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और आवारा गोवंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग भी उठाई।