सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी लम्भुआ में फल वितरण व रक्तदान शिविर आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधायक सीताराम वर्मा की अगुवाई में मरीजों और मातृत्व लाभार्थियों का किया गया सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लम्भुआ में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व लम्भुआ विधानसभा-190 के विधायक सीताराम वर्मा ने किया।
इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं मातृत्व लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। साथ ही मानव सेवा के संदेश के साथ रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में शेर बहादुर सिंह, संजीव पाण्डेय, संजय सरोज, रामकृपाल वर्मा, सत्य प्रकाश बरनवाल, सीताराम मोदनवाल, विजय त्रिपाठी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सीएचसी लम्भुआ के अधीक्षक डॉ. राघवेंद्र कुमार की मौजूदगी में चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ के सहयोग से पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा कर समाज में संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना को मजबूत करना है।

