जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
सुल्तानपुर

बंदरों के आतंक से नगरवासी बेहाल, तत्काल कार्रवाई की मांग

घर से बाजार तक उत्पात,महिलाओं-बच्चों पर हमले का खतरा; बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग

कोइरीपुर। नगर पंचायत कोइरीपुर क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। घरों से लेकर बाजार तक बंदरों के झुंड उत्पात मचा रहे हैं। अनाज, फल-सब्जी और घरेलू सामान उठा ले जाने के साथ छतों पर पहुंचने वाले लोगों पर भी बंदर झपटने के लिए दौड़ पड़ते हैं। नागरिकों के अनुसार, बंदरों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं।
बंदर कपड़े और साड़ियां फाड़ने के साथ छप्परों व टीन की चादरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। दुकानों और ठेलों से फल-सब्जियां उठा ले जाने से दुकानदार भी परेशान हैं। बिजली के तारों पर उछल-कूद से तार टूटने और करंट हादसे की आशंका बनी हुई है।
नगरवासियों का कहना है कि समस्या अब सामान्य परेशानी नहीं, बल्कि सुरक्षा का खतरा बन चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए प्रभावी अभियान शुरू नहीं किया गया है। नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल बंदर पकड़ने वाली टीम बुलाकर अभियान चलाने, प्रभावित इलाकों को चिन्हित करने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। नगरवासियों ने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।