जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
सुल्तानपुर

महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार*

पुलिस ने चोरी का मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया

धम्मौर (सुलतानपुर)। घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के दौरान महिला के देख लेने पर चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपी को धम्मौर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का टेक्नो कंपनी का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 13 सितंबर की सुबह करीब 4:30 बजे एक व्यक्ति घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान घर की महिला की नजर उस पर पड़ गई। आरोपी ने पहचान उजागर होने के डर से महिला पर चाकू से हमला कर दिया और मोबाइल लेकर फरार हो गया। घायल महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान कटरा समनाभार निवासी सुरेश राना (35) का नाम सामने आया। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे ग्राम पलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्रवण कुमार, हेड कांस्टेबल रमाकान्त यादव और कांस्टेबल राजन यादव शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में भी धम्मौर थाने में मारपीट समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज है।