जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
सुल्तानपुर

कृष्ण बरही मेले को लेकर एसपी ने किया पैदल गश्त

15 और 16 सितंबर को सूरापुर में होगा श्रीकृष्ण बरही मेला

कादीपुर (सुलतानपुर)। सूरापुर में 15 और 16 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जी की बरही मेले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सूरापुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने मेला क्षेत्र और आसपास के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर भीड़ नियंत्रण, यातायात और पुलिस प्रबंध की स्थिति देखी। उन्होंने मेला आयोजकों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं व सुझाव भी सुने।
पुलिस अधिकारियों को मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, प्रभावी पेट्रोलिंग, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क निगरानी और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि 15-16 सितंबर को होने वाले मेले और आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कादीपुर, प्रभारी निरीक्षक कादीपुर, चौकी प्रभारी सूरापुर समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।