जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
सुल्तानपुर

एबीपीए ने गठित की लंभुआ तहसील और ब्लॉक कार्यकारिणी

नीरज गुप्ता तहसील अध्यक्ष और वीरेंद्र गुप्ता बने ब्लॉक अध्यक्ष

लंभुआ (सुलतानपुर)। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (एबीपीए) शाखा सुलतानपुर की ओर से लंभुआ तहसील एवं ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चांदा रोड लंभुआ स्थित डॉ. जेपी त्रिपाठी रेस्टोरेंट एवं होटल में आयोजित कार्यक्रम में फार्मासिस्टों की मौजूदगी में पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।
तहसील कार्यकारिणी में नीरज गुप्ता को तहसील अध्यक्ष, आलोक सिंह को उपाध्यक्ष, शिवाजी गुप्ता को सचिव तथा ओम प्रकाश बरनवाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी क्रम में ब्लॉक कार्यकारिणी में वीरेंद्र गुप्ता को ब्लॉक अध्यक्ष, विवेक मिश्रा को उपाध्यक्ष, अंकुश पाल को महासचिव, सोमेन्द्र गुप्ता को सचिव, प्रदीप कुमार को मीडिया प्रभारी, चित्र सेन को कोषाध्यक्ष तथा अरुण राज मोदनवाल को आईटी सेल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक पांडेय, सुलतानपुर जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह, जिला संरक्षक रवि शंकर पाल समेत कई फार्मासिस्ट मौजूद रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों को तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक विस्तार देने और फार्मासिस्टों को एकजुट कर उनके हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर भी चर्चा हुई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित फार्मासिस्टों का आभार जताया।