जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
सुल्तानपुर

जिंदगी से लड़ रहे प्रेम, मदद को आगे आया सेवार्थम

*डॉ. आशीष तिवारी ने दिए 51 हजार रुपये, परिवार के लिए राशन की भी कराई व्यवस्था*

लंभुआ/सुलतानपुर। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रेम कुमार निषाद उम्र लगभग 33 वर्ष जौनपुर के शेखर क्रांति हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सिर में गंभीर चोट के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक प्रेम वेंटिलेटर पर हैं।रामगढ़ निषाद बस्ती निवासी प्रेम कुमार निषाद पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य बताए जा रहे हैं। वह ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद इलाज का भारी खर्च परिवार के लिए मुश्किल बन गया है।
जानकारी मिलने पर सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए तत्काल पहल की। फाउंडेशन की टीम ने रामगढ़ पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और बाद में जौनपुर अस्पताल पहुंचकर प्रेम के स्वास्थ्य की जानकारी ली।डॉ. आशीष तिवारी ने प्रेम के इलाज के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को देखते हुए खाद्य सामग्री और राशन की भी व्यवस्था कराई। उन्होंने परिजनों को आगे भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।प्रेम के इलाज में आर्थिक मदद जुटाने के लिए डॉ. तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से सहयोग की अपील की। इसके बाद कई लोग मदद के लिए आगे आए और सहायता राशि प्रेम के खाते में भेजी जा रही है।गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती प्रेम के लिए परिवार, सेवार्थम फाउंडेशन और समाज के लोगों का सहयोग उम्मीद की किरण बना हुआ है। फाउंडेशन ने सक्षम लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की है।