जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक* चोरी की तीन बाइकों के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत आग लगने से गरीब परिवार की गृहस्थी जलकर राख, संविधान दिवस पर डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना का शुभारंभ, प्रतापगढ़: संविधान दिवस पर रामराज इंटर कॉलेज में प्रस्तावना का हुआ वाचन, विद्यार्थियों को दिलाया गया संवैधानिक मूल्यों का संदेश*
सुल्तानपुर

चोरी की तीन बाइकों के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

सौरमऊ पुल के नीचे से पकड़े गए आरोपी, बुलेट चोरी की घटना का भी हुआ खुलासा

सुल्तानपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। इनमें चोरी की वह बुलेट भी शामिल है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी थी।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने सौरमऊ पुल के नीचे घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान शिवम सरोज निवासी प्रतापगढ़, सचिन निवासी प्रतापगढ़ और शहंशाह निवासी प्रयागराज के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बुलेट, हीरो एचएफ डीलक्स और हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुईं।

बरामद बुलेट कोतवाली नगर में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे से संबंधित है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) बढ़ाते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।