प्रतापगढ़: संविधान दिवस पर रामराज इंटर कॉलेज में प्रस्तावना का हुआ वाचन, विद्यार्थियों को दिलाया गया संवैधानिक मूल्यों का संदेश*
एसडीएम पट्टी सुनील कुमार ने कराया संविधान की प्रस्तावना का वाचन,*
प्रतापगढ़ पट्टी संविधान दिवस के पावन अवसर पर तहसील पट्टी स्थित रामराज इंटर कॉलेज में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पट्टी सुनील कुमार द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को संविधान के मूल आदर्शों, अधिकारों, कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन*
कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ. बब्बू सारंग के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शांभवी के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
*प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी ने की अध्यक्षता*
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का संयोजन पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रभारी विधिक सहायता केंद्र तहसील पट्टी राम प्रकाश पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरुण कुमार मिश्र ने किया।
*शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की रही सहभागिता*
इस अवसर पर शिक्षक राजेश दूबे, राकेश कुमार मिश्र, सुरेश कुमार मिश्र, प्रफुल्ल रावत, सोनी देवी, देवी प्रसाद तिवारी, पवन कुमार, नीलाभ मिश्र, पंकज तिवारी, पीयूष शुक्ल, नागेंद्र, राजशेखर, वेद प्रकाश उपाध्याय एवं प्रमोद दूबे सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।




