संविधान दिवस पर डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना का शुभारंभ,
सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुना।निदुरपुर में हुआ भूमिपूजन
*बदलापुर। संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेशभर में चयनित विभिन्न स्थलों पर विकास कार्यों का शिलान्यास कर योजना का शुभारंभ किया। इसी क्रम में विधानसभा बदलापुर क्षेत्र की ग्राम सभाओं में चयनित 12 स्थलों पर भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
इस कार्यक्रम के तहत बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निदुरपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुना। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद निदुरपुर स्थित मूर्ति स्थल पर विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सिकंदर मौर्य, एडीओ समाज कल्याण अवधेश दूबे, एडीओ पंचायत रणजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अजय रजक, श्रीपति मौर्य, जेई केतन कुमार, रवि प्रकाश तिवारी, काशीराम तिवारी, रामप्यारे मिश्र, लालजी मिश्र, त्रिभुवन सिंह, ग्राम प्रधान प्रमोद यादव, नारायण तिवारी, वरुण सिंह, धर्मराज पाल, अशोक गौतम, अजय तिवारी, शिवनाथ निषाद, श्रीराम निषाद, आदित्य सिंह, पंचम सिंह, टीपी मिश्र, पप्पू तिवारी, राजमणि गौतम, राजेंद्र प्रसाद गौतम, विनोद सक्सेना, लाले निषाद, दान बहादुर यादव, संपूर्णानंद मिश्र, छोटेलाल गिरि, मुन्ना विश्वकर्मा, जीतलाल गौतम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
