जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक* चोरी की तीन बाइकों के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत आग लगने से गरीब परिवार की गृहस्थी जलकर राख, संविधान दिवस पर डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना का शुभारंभ, प्रतापगढ़: संविधान दिवस पर रामराज इंटर कॉलेज में प्रस्तावना का हुआ वाचन, विद्यार्थियों को दिलाया गया संवैधानिक मूल्यों का संदेश*
लखनऊ

प्रतापगढ़ : मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक*

*28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने व त्रुटियों के सुधार पर जोर*

प्रतापगढ़। 249 विधानसभा क्षेत्र पट्टी के ग्राम गोदल पत्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर एसडीएम पट्टी सुनील कुमार द्वारा बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), आपूर्ति निरीक्षक, सरकारी राशन विक्रेता एवं ग्रामीणों के साथ वार्ता कर आगामी 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित होने वाले विशेष मतदाता अभियान की जानकारी दी गई।

*18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की अपील*
वार्ता के दौरान बताया गया कि ऐसे युवक-युवतियां, जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है अथवा जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं और अभी तक उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं।
*फार्म-8 से सुधारी जा सकेंगी नाम, फोटो व अन्य त्रुटियां*
पहले से मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के नाम, पति का नाम अथवा फोटो में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर फार्म-8 भरकर संशोधन कराया जा सकता है। वहीं मृतक, डुप्लीकेट, विस्थापित एवं अनुपस्थित मतदाताओं के नामों के संबंध में फार्म-7 भरकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
*गांव में मुनादी कर अभियान की जानकारी देने के निर्देश*
एसडीएम पट्टी सुनील कुमार ने आपूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि पूरे गांव में मुनादी के माध्यम से आगामी विशेष अभियान की जानकारी प्रसारित कराई जाए, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण जागरूक होकर अभियान में सहभागिता करें और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ सकें। साथ ही मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को दूर कर सूची को पारदर्शी एवं शुद्ध बनाने में सहयोग करें। आगामी 28 एवं 29 नवंबर को होने वाले विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।