जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमले में बुजुर्ग महिला की मौत; तीन गंभीर* बदलापुर खुर्द में तुलसी विवाह मनाया गया रथ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत मेला देखकर घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, पेट में वार कर किया गंभीर रूप से घायल* ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में 68 पुलिस निरीक्षकों के तबादले*
जौनपुर

मेला देखकर घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, पेट में वार कर किया गंभीर रूप से घायल*

आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

बदलापुर। थाना क्षेत्र में मेला देखकर घर लौट रहे एक युवक पर आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने उसके पेट में चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गए।

घायल युवक की पहचान भलुवाही गांव निवासी मधुकर सरोज के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।