जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमले में बुजुर्ग महिला की मौत; तीन गंभीर* बदलापुर खुर्द में तुलसी विवाह मनाया गया रथ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत मेला देखकर घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, पेट में वार कर किया गंभीर रूप से घायल* ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में 68 पुलिस निरीक्षकों के तबादले*
जौनपुर

ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई

संवाददाता:- माता चरण पांडे

जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के मारुफपुर गांव में ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।