जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमले में बुजुर्ग महिला की मौत; तीन गंभीर* बदलापुर खुर्द में तुलसी विवाह मनाया गया रथ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत मेला देखकर घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, पेट में वार कर किया गंभीर रूप से घायल* ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में 68 पुलिस निरीक्षकों के तबादले*
जौनपुर

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमले में बुजुर्ग महिला की मौत; तीन गंभीर*

चार पहिया वाहन से कुचलने का भी आरोप, दो सगे भाइयों समेत तीन घायल; जिला अस्पताल में चल रहा उपचार**

*जौनपुर।** सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर मौजा पट्टी में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक ही खानदान के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान गंभीर रूप से घायल 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला हिरावती देवी की मौत हो गई। वहीं, दो सगे भाइयों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोप है कि विवाद के दौरान मारपीट के साथ ही चार पहिया वाहन से कुचलने का भी प्रयास किया गया। घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की ओर से घटना के कारणों और आरोपों की जांच की जा रही है।