सेवा को बनाया संकल्प, जरूरतमंदों का सहारा बन रही सेवार्थम फाउंडेशन
दिन हो या रात, मदद के लिए तत्पर रहती है टीम, डॉ. आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में जारी हैं जनसेवा के प्रयास
लम्भुआ, सुल्तानपुर। जरूरतमंदों की मदद और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का सहारा बनना सेवार्थम फाउंडेशन की प्राथमिकता है। गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए संगठन की टीम लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा निषाद पार्टी के नेता डॉ. आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर हरसंभव सहयोग का प्रयास कर रहे हैं।
फाउंडेशन का उद्देश्य केवल जरूरत के समय आर्थिक या अन्य सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के साथ खड़े होकर उनमें विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत करना भी है। इसके लिए टीम दिन-रात लोगों के संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं को समझने और यथासंभव समाधान कराने में जुटी है।

संगठन का मानना है कि समाजसेवा किसी पद या प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का दायित्व है। इसी सोच के साथ जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

डॉ. आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में सेवार्थम फाउंडेशन ने 'सेवा ही संकल्प' को अपना मूल मंत्र बनाया है। संगठन का लक्ष्य है कि कोई भी जरूरतमंद खुद को अकेला महसूस न करे और कठिन परिस्थितियों में उसे सहयोग का सहारा मिल सके।