जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमले में बुजुर्ग महिला की मौत; तीन गंभीर* बदलापुर खुर्द में तुलसी विवाह मनाया गया रथ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत मेला देखकर घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, पेट में वार कर किया गंभीर रूप से घायल* ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में 68 पुलिस निरीक्षकों के तबादले*
जौनपुर

जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में 68 पुलिस निरीक्षकों के तबादले*

पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी के बाद जारी हुआ आदेश, गृह जिले को ध्यान में रखकर दूसरे जनपदों में भेजे गए निरीक्षक**

जौनपुर।** पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जनपदों के कुल 68 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद तबादले का आदेश जारी कर दिया गया। इस प्रक्रिया में निरीक्षकों के गृह जनपद को ध्यान में रखते हुए उन्हें दूसरे जिलों में तैनाती दी गई है।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, जौनपुर जनपद से 35 निरीक्षकों को गाजीपुर और चंदौली भेजा गया है। वहीं गाजीपुर से 25 निरीक्षकों का स्थानांतरण जौनपुर एवं चंदौली के लिए किया गया है। इसी क्रम में चंदौली जनपद से आठ निरीक्षकों को जौनपुर और गाजीपुर भेजा गया है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय स्तर पर गठित पुलिस स्थापना बोर्ड ने इन तबादलों को मंजूरी प्रदान की। जारी सूची में संबंधित निरीक्षकों के नाम, पीआईएस नंबर, गृह जनपद और नवीन तैनाती वाले जिले का विवरण शामिल है।

जौनपुर से स्थानांतरित होने वाले निरीक्षकों में संतोष कुमार सिंह, तेज बहादुर सिंह, सतीश कुमार सिंह, रोप कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार सिंह, हरिनाथ प्रसाद भारती, दीपेन्द्र सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार पाण्डेय और विनीत राय समेत 35 निरीक्षक शामिल हैं।

वहीं गाजीपुर से राजेश कुमार, संतोष कुमार पाण्डेय, प्रमोद कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, रहमतुल्लाह खां, पवन कुमार उपाध्याय, महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार यादव और विनोद कुमार यादव समेत 25 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

इसके अलावा चंदौली से अनिल कुमार पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार यादव, गगन राज सिंह, जयबहादुर यादव, सत्यप्रकाश यादव, मुकेश कुमार तिवारी, दिलीप कुमार और रमेश यादव को दूसरे जनपदों में भेजा गया है।

तीनों जनपदों में हुए इस सामूहिक स्थानांतरण को पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।