जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
रामकथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र हेलमेट पहनकर ही चलाएं दोपहिया वाहन, सुरक्षित रहेगा जीवन* सेवा को बनाया संकल्प, जरूरतमंदों का सहारा बन रही सेवार्थम फाउंडेशन ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिंगरामऊ पुलिस ने बरामद की लापता महिला, पति को किया सुपुर्द प्रतापगढ़ : महुली मंडी के धान क्रय केंद्रों पर पहुंचे जिलाधिकारी, खरीद व्यवस्था का लिया जायजा* लम्भुआ विधानसभा में बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह ने तेज किया जनसंपर्क
जौनपुर

रामकथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

महिला-पुरुषों की उमड़ी भारी भीड़, 18 से 24 नवंबर तक चलेगी सात दिवसीय श्रीराम कथा

*सिंगरामऊ (जौनपुर)।** सिंगरामऊ क्षेत्र के मेढा-जमऊपट्टी बॉर्डर स्थित महर्षि मेधा ऋषि  की तपस्थली पर आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीराम कथा से पूर्व मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

कलश यात्रा में पुरुष श्रद्धालु हाथों में सनातन धर्म की पताका लिए चल रहे थे, जबकि मुख्य यजमान चंद्रप्रकाश चतुर्वेदी उर्फ मिट्ठू सिर पर रामायण की पावन पुस्तक धारण कर सबसे आगे चल रहे थे। वहीं, कथा व्यास मानस रसिक परम पूज्या देवी शिखा चतुर्वेदी रथ पर सवार होकर श्रद्धालुओं के साथ चल रही थीं।

कलश यात्रा मुख्य यजमान के आवास से प्रारंभ होकर मेढा बाजार, गौरीशंकर धाम होते हुए आदि गंगा गोमती के पावन तट पर स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर तक जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

आयोजकों के अनुसार, सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ 18 नवंबर से होगा, जिसका समापन 24 नवंबर को किया जाएगा। कथा को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। आयोजन के संयोजक अनूप चतुर्वेदी हैं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान हुकम यादव, पूर्व प्रधान राकेश तिवारी, विनय शर्मा कोटेदार, अखिलेश चतुर्वेदी एडवोकेट, सत्यदेव सिंह, सुभाष शर्मा, युवा नेता दिव्य प्रकाश सिंह, मुन्नू यादव, दिगंबर नाथ मिश्रा, वीरेंद्र दुबे, सुरेंद्र दुबे, शिवकुमार शर्मा अध्यापक, लल्ला शर्मा, दुर्गा प्रसाद, बबऊ शर्मा, अनिल मिश्रा, नन्हकू शर्मा, गंगा चौबे, मास्टर संतोष दुबे, उग्रसेन सिंह पोस्टमास्टर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।