जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
जौनपुर के डीएम सैमुअल पाल एन. का तबादला, उमेश मिश्रा होंगे नए जिलाधिकारी प्रतापगढ़ : शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक शोषण का आरोप* प्रतापगढ़: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर पट्टी तहसील में हुआ प्रशिक्षण, 17 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां* रविवार से लापता किशोर का शौचालय के पीछे मिला शव प्रतापगढ़: बेंती में बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां* रारीकला पीली नदी घाट पर छठ पूजा संपन्न
लखनऊ

प्रतापगढ़ : शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक शोषण का आरोप*

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का दावा, पीड़िता ने सीओ पट्टी से लगाई न्याय की गुहार*

प्रतापगढ़ पट्टी शादी का झांसा देकर करीब आठ वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाते हुए एक युवती ने क्षेत्राधिकारी पट्टी से शिकायत की है। पीड़िता ने आरोपी युवक समेत उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। क्षेत्राधिकारी को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में युवती ने बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व रिश्तेदारी के माध्यम से उसकी मुलाकात थाना दिलीपपुर क्षेत्र के पूरे सुजान निवासी युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब भी युवती शादी की बात करती तो वह टालमटोल करते हुए बाद में विवाह करने का आश्वासन देता रहा। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे परिजनों को दिखाने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। करीब एक सप्ताह पूर्व युवती को जानकारी हुई कि आरोपी की शादी 16 नवंबर 2026 को होने वाली है। इस पर उसने युवक से संपर्क कर शादी के संबंध में बात की तो पहले उसने इनकार किया और बाद में कथित तौर पर उसे अपनी रखैल बनकर रहने का दबाव बनाने लगा। युवती के मुताबिक आरोपी ने ऐसा नहीं करने पर उसकी जिंदगी बर्बाद करने और अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि जब वह युवक के घर पहुंची तो उसके भाई ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सोमवार दोपहर क्षेत्राधिकारी पट्टी से शिकायत कर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में सीओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।