जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
50 हजार रुपये में बेच दिया एक साल का मासूम, पुलिस ने सकुशल कराया बरामद* जौनपुर/बक्सा में चोरी के मोबाइल का बड़ा नेटवर्क बेनकाब* प्रतापगढ़ : 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया* पीली नदी पर पुल के भूमिपूजन का शिलापट्ट क्षतिग्रस्त, प्रतापगढ़: जनगणना-2027 और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने की प्रेसवार्ता* बदलापुरखुर्द एवं रारीकला के स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस
जौनपुर

पीली नदी पर बनेगा 6.50 करोड़ की लागत से लघु सेतु,

विधायक ने किया भूमि पूजन, क्षेत्र में खुशी की लहर

सिंगरामऊ, जौनपुर।** क्षेत्र के कबेली और बहुर गांव के बीच बहने वाली पीली नदी पर लंबे समय से प्रतीक्षित पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने वैदिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस लघु सेतु के निर्माण से क्षेत्र के लगभग दस गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब तक नदी पार करने में होने वाली असुविधा से ग्रामीणों को निजात मिलने के साथ ही आवागमन का रास्ता भी सुगम होगा। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में कुंवर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, भाजपा जिला महामंत्री सुनील तिवारी, पंकज मिश्र, वरुण सिंह, विनोद तिवारी, पंकज सिंह, दया शंकर, रामलाल यादव, आजाद सिंह, गौरी शंकर, बलराम मिश्र सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।