जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत* पेट्रोल पंप से 1.27 लाख रुपये लेकर नोजल मैन फरार, बहरीपुर में 12 नवंबर से सजेगा रामलीला का मंच, चार दिनों तक होगा भव्य मंचन तेजी बाजार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 5100 दीपों से जगमगाया धोपाप धाम, वीडियो कॉल से जुड़े कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद लम्भुआ में अधिवक्ताओं को मिलेगी बड़ी सौगात, बनेंगे 120 चैंबर
जौनपुर

पेट्रोल पंप से 1.27 लाख रुपये लेकर नोजल मैन फरार,

मैनेजर ने थाने में दी तहरीर, लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी

सिंगरामऊ, जौनपुर। थाना क्षेत्र के तुरकौली स्थित चेतक फिलिंग स्टेशन पर काम करने वाला एक नोजल मैन पेट्रोल पंप की मशीनों की बिक्री का करीब 1 लाख 27 हजार 350 रुपये लेकर फरार हो गया। मामले में पेट्रोल पंप के मैनेजर ने सिंगरामऊ थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और उचित कार्रवाई की मांग की है।

पेट्रोल पंप के मैनेजर पंकज कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चंदन कुमार पुत्र नन्हक सहनी, निवासी कौड़िया मोड़, कोरिया, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार), 7 नवंबर 2026 से उनके पेट्रोल पंप पर नोजल मैन के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि 8 नवंबर 2026 को शाम करीब 6:45 बजे वह पेट्रोल पंप की मशीन नंबर दो के चारों नोजल की बिक्री के लगभग 1,27,350 रुपये बिना किसी को बताए लेकर चला गया।

मैनेजर के अनुसार, घटना के बाद संबंधित कर्मचारी का मोबाइल नंबर बंद मिलने पर उन्होंने पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों के साथ उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने सिंगरामऊ थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी और आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

सिगरामऊ थाना प्रभारी अखिलेश मौर्य ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।