शाहदरा में आग का तांडव: बड़ा बाजार में पटाखे से जलकर खाक हुई लहंगे की दुकान
ज्वाला नगर में 60 सर्किट से मकान में लगी आग
*विशेष संवाददाता:* *सत्य प्रकाश तिवारी*
*शाहदरा (दिल्ली):*
दिल्ली के शाहदरा इलाके में देर रात आग लगने की दो अलग-अलग बड़ी घटनाएं सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पहली घटना बड़ा बाजार स्थित बगीची मंदिर के पास की है, जहां एक लहंगे और चुनरी की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। वही दूसरी घटना ज्वाला नगर की प्रजापति गली की है जहां एक मकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि दोनों ही हादसो में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
*बड़ा बाजार:* *लड़कों की लापरवाही और पटाखे की चिंगारी में दुकान को फुंका*

बड़ा बाजार बगीची मंदिर के पास स्थित कपड़े लहंगे और चुनरी एक प्रसिद्ध दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। स्थानीय प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दुकान के ठीक बाहर सड़क पर कुछ लड़के 500 स्काई साट वाला भारी पटाखा जला रहे थे। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने उन्हें वहां पटाखा चलाने से मना भी किया, लेकिन लड़कों ने बात अनसुनी कर दी।
पटाखा चलने के दौरान इसका एक जलता हुआ स्काई शॉट या चिंगारी सीधे दुकान के भीतर जा गिरी। दुकान में लहंगे साड़ियां और चुनरी जैसी अत्यधिक ज्वलनशील सामग्रियां होने के कारण आग ने कुछ ही सेकंड में विकराल रूप ले लिया। गनीमत यह रही की घटना के वक्त दुकानदार अपनी दुकान बढ़कर घर जा चुके थे, जिससे कोई अंदर नहीं था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया ,और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन जब तक दुकान के अंदर रखा लाखों का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था।
*ज्वाला नगर:* *शॉर्ट सर्किट की वजह से मकान में मची अपरा तफरी*
शाहदरा के ही ज्वाला नगर स्थित प्रजापति गली में एक रिहायशी मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच और स्थानी लोगों की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आग का मुख्य कारण बिजली की वायरिंग में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं की बिजली के मीटर या मुख्य लाइन पर अचानक लोड बढ़ाने की वजह से यह हादसा हुआ, हालांकि कुछ लोग इसे भी आसपास हो रही आतिशबाजी से जोड़कर देख रहे हैं।

घनी आबादी और सकरी गलियां होने के कारण शुरुआत में आग की लपटे तेजी से फैलने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की लगभग सात गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गई। संकरे रास्तों के कारण दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचाने और पाइप बिछाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन उनकी सूझबूझ से आग को समय रहते काबू कर लिया गया और उसे आसपास के घरों में फैलने से रोक दिया गया। इस हादसे में भी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन मकान को काफी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस और दमकल विभाग दोनों ही मामलों को बारीकी से जांच कर रहे हैं, ताकि आग लगने का करण और कुल नुकसान का सटीक आकलन किया जा सके।