जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
स्वदेशी दिवाली के रंग में रंगा श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा, मिट्टी के दीपों से जगमगाया विद्यालय परिसर शाहदरा में आग का तांडव: बड़ा बाजार में पटाखे से जलकर खाक हुई लहंगे की दुकान सिंगरामऊ*स्कूल गई दसवीं की छात्रा लापता प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा पुलिस ने गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, मिठाई और पटाखे बांटकर बिखेरी खुशियां तुलापुर में दीपावली पर जगमगाए 1100 दीपक प्रतापगढ़: तुलसी सदन में दिव्यांगजनों का दीपावली मेला, ट्राईसाइकिल वितरित*
जौनपुर

सिंगरामऊ*स्कूल गई दसवीं की छात्रा लापता

परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा दसवीं की छात्रा स्कूल जाने के बाद घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने सिंगरामऊ थाने में लिखित तहरीर देकर पुलिस से छात्रा की तलाश कराने की गुहार लगाई।

परिजनों के अनुसार, छात्रा की उम्र 16 वर्ष तीन माह है। वह स्कूल गई थी, लेकिन देर तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने सगे-संबंधियों के यहां तथा अन्य संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर सिंगरामऊ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस लापता छात्रा की तलाश में जुटी हुई है।