जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
करवा चौथ के दिन टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप* जौनपुर में रात से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी, तेज हवा के झोंकों के साथ बढ़ी गलन** किसानों पर मौसम की मार के साथ छुट्टा पशुओं और जंगली जानवरों का दोहरा कहर* मेढ़ा के ऐतिहासिक दंगल में जौनपुर केसरी राजबहादुर ने मारी बाजी* 2 चकमार्ग के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन करते ,नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव सिंह, सभासद प्रतीक्षा सिंह पत्नी मोहित सिंह प्रतापगढ़: स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त*
जौनपुर

करवा चौथ के दिन टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप*

सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी**

जौनपुर।** सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव में करवा चौथ के दिन एक महिला के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करवा चौथ व्रत को लेकर महिला की नाराजगी के चलते टावर पर चढ़ने की बात सामने आ रही है। हालांकि, महिला के टावर पर चढ़ने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस की ओर से महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।