जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
करवा चौथ के दिन टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप* जौनपुर में रात से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी, तेज हवा के झोंकों के साथ बढ़ी गलन** किसानों पर मौसम की मार के साथ छुट्टा पशुओं और जंगली जानवरों का दोहरा कहर* मेढ़ा के ऐतिहासिक दंगल में जौनपुर केसरी राजबहादुर ने मारी बाजी* 2 चकमार्ग के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन करते ,नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव सिंह, सभासद प्रतीक्षा सिंह पत्नी मोहित सिंह प्रतापगढ़: स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त*
जौनपुर

जौनपुर में रात से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी, तेज हवा के झोंकों के साथ बढ़ी गलन**

धान की फसल को लेकर किसानों में फिर सताने लगा पिछले साल जैसा नुकसान होने का डर**

**जौनपुर।** प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। वाराणसी, अयोध्या, मेरठ और गोरखपुर सहित कई स्थानों पर बारिश हुई है, जबकि लखनऊ समेत प्रदेश के करीब 50 जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

इधर, जौनपुर में भी रात से ही रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। हवा के झोंकों के साथ चल रही ठंडी और गलन भरी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। मौसम के इस अचानक बदलाव से सबसे अधिक चिंता किसानों के चेहरों पर दिखाई दे रही है।

किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष इसी समय बेमौसम बारिश के चलते खेतों में तैयार धान की फसल को भारी नुकसान हुआ था। कई खेतों में कटी हुई धान की फसल बारिश के पानी में भीगने के कारण वहीं अंकुरित हो गई थी। इस वर्ष भी मौसम का मिजाज पिछले साल जैसा होने की आशंका से किसान चिंतित हैं।

वहीं, जिन किसानों ने आलू, चना और मटर की बुवाई कर दी है, उन्हें भी बारिश और नमी के कारण फसलों के जमाव पर प्रतिकूल असर पड़ने की चिंता सता रही है। किसानों को आशंका है कि मौसम का यही हाल बना रहा तो रबी की फसलों की शुरुआती बढ़वार भी प्रभावित हो सकती है।