प्रतापगढ़ : जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 80 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण सम्पन्न*
मोबाइल ऐप से डाटा संग्रहण, प्रवासन, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों पर दी गई विस्तृत जानकारी*
प्रतापगढ़, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में संस्कार ग्लोबल स्कूल, प्रतापगढ़ में 80 फील्ड ट्रेनरों के लिए द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी प्रेमचंद्र मौर्य तथा अवर प्रभारी अधिकारी जनगणना विमल कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अखंड कुमार मिश्रा, वीरेंद्र कुमार प्रजापति, धीरज कुमार शर्मा एवं विमल कुमार मिश्रा ने प्रतिभागियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस चरण में प्रगणक घर-घर जाकर 40 प्रश्नों के आधार पर परिवारों एवं व्यक्तियों से आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे और उसे मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करेंगे। द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण में प्रश्नावली भरने की प्रक्रिया, मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग, डाटा पुनरावलोकन, माता-पिता का विवरण, दिव्यांगता, मातृभाषा, अन्य ज्ञात भाषाएं, साक्षरता, शैक्षिक स्थिति, आर्थिक गतिविधियां तथा प्रवासन से संबंधित जानकारी दर्ज करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय के मानसी सिंह, दिनेश सिंह, धर्मेंद्र ओझा, राहुल शर्मा, शशांक कुमार उमरवैश्य, संदीप यादव, शशिकांत मिश्रा, रूपेश ओझा, दिनेश, संजीव सहित सभी फील्ड ट्रेनर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर जनगणना कार्य को प्रभावी, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

