युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पिता ने थाने में दी तहरीर*
पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर सिगरामऊ पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
सिंगरामऊ (जौनपुर)।** थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपनी बेटी को साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, युवती की युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। इसकी जानकारी होने पर पिता ने दोनों को बातचीत करने से मना किया था। आरोप है कि 21 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 11 बजे युवक युवती को बहला-फुसलाकर गांव से अपने साथ ले गया।
परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने सिंगरामऊ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और बेटी की तलाश कर सकुशल बरामदगी कराने की मांग की है।
इस संबंध में थाना प्रभारी सिंगरामऊ अखिलेश मौर्या ने आज सुबह प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मामले में लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही।