जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
सिंगरामऊ में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पिता ने थाने में दी तहरीर* प्रतापगढ़ : अपनी ही जमीन पर मकान बनाने को परेशान गरीब किसान, अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर* क्षय मुक्त भारत के लिए जरूरी है जनभागीदारी और जागरूकता : डॉ. अंजू सिंह प्रतापगढ़: पट्टी एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम में गूंजा संविधान का संदेश* सुल्तानपुर: जनशिकायतों की अनदेखी करने वाले तीन थाना प्रभारी को एसपी के किया लाइन हाजिर,
लखनऊ

प्रतापगढ़ : अपनी ही जमीन पर मकान बनाने को परेशान गरीब किसान, अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर*

राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की पैमाइश में अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण स्पष्ट, फिर भी विरोध व विवाद से काम रुका; डीएम से एसपी तक लगाई गुहार*

प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत नगर पंचायत ढकवा वार्ड इब्राहिमपुर निवासी राकेश जायसवाल पुत्र माता प्रसाद जायसवाल अपनी ही जमीन पर मकान निर्माण कराने को लेकर परेशान हैं। पीड़ित का आरोप है कि अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करते ही विपक्षी पक्ष द्वारा महिलाओं को आगे कर निर्माण रोक दिया जाता है, जिससे उन्हें थाने से लेकर तहसील तक चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

*पैमाइश के बाद भी नहीं थम रहा विवाद*
पीड़ित राकेश जायसवाल ने संपूर्ण समाधान दिवस पट्टी में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उनका कहना है कि गाटा संख्या 293 आदि की जमीन में उनका हिस्सा है और मौके पर उनका कब्जा भी है। विपक्षी संतलाल आदि अपने हिस्से की जमीन पर मकान बना चुके हैं, लेकिन जब वह अपने हिस्से में निर्माण कराने पहुंचते हैं तो विरोध शुरू हो जाता है।
*राजस्व टीम की रिपोर्ट और स्पॉट मेमो का दिया हवाला*
राकेश जायसवाल के मुताबिक, मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से किए जाने के बाद राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की थी। पीड़ित का दावा है कि पैमाइश में उनके द्वारा किया जा रहा निर्माण उनके हिस्से की जमीन में पाया गया। इस संबंध में उनके पास स्पॉट मेमो भी मौजूद है।
*निर्माण सामग्री फेंकने और गाली-गलौज का आरोप*
पीड़ित का आरोप है कि पैमाइश के बावजूद जब वह निर्माण कार्य शुरू करते हैं तो विपक्षी पक्ष की महिलाएं मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज करती हैं, सरिया उखाड़ देती हैं और निर्माण सामग्री फेंककर काम बंद करा देती हैं। इससे उनका मकान निर्माण अधर में पड़ा हुआ है और उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
*डीएम से एसपी तक लगा चुके हैं गुहार*
पीड़ित का कहना है कि वह जिलाधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक कई बार शिकायत कर चुके हैं। हर बार आश्वासन तो मिलता है, लेकिन जमीन पर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जमीन के बंटवारे का मुकदमा उपजिलाधिकारी पट्टी के न्यायालय में भी विचाराधीन है। पीड़ित ने यह भी बताया कि पक्षों के बीच लिखित आपसी समझौता हुआ था, इसके बावजूद विवाद समाप्त नहीं हो सका।अब राकेश जायसवाल प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उनके हिस्से की जमीन पर शांतिपूर्ण ढंग से मकान निर्माण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि उन्हें बार-बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और न्याय मिल सके।

इस ख़बर से जुड़े वीडियो