प्रतापगढ़: पट्टी एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम में गूंजा संविधान का संदेश*
रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टी में छात्र-छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर लोकतांत्रिक मूल्यों का लिया संकल्प*
*प्रतापगढ़ पट्टी संविधान के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज, पट्टी में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया।
*न्यायिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ कार्यक्रम*
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ. बब्बू सारंग के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना के महत्व से जोड़ने की पहल की गई।
*प्रधानाचार्य एवं पीएलवी ने कराया प्रस्तावना का वाचन*
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशस्त त्रिपाठी एवं राम प्रकाश पाण्डेय, पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व प्रभारी लीगल एड क्लीनिक तहसील पट्टी द्वारा छात्र-छात्राओं को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया गया। इस दौरान संविधान के मूल सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने पर जोर दिया गया।
*शिक्षकों की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता का संकल्प*
कार्यक्रम में शिक्षक अरुण मिश्र, सुरेश कुमार मिश्र, प्रफुल्ल रावत, सोनी देवी, राकेश कुमार मिश्र, राजेश दुबे, देवी प्रसाद तिवारी, पवन कुमार, नीलाभ मिश्र, पंकज तिवारी, पीयूष शुक्ल, नागेन्द्र, राज शेखर, वेद प्रकाश उपाध्याय एवं प्रमोद दूबे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान, सामाजिक समरसता, समानता और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी गई।


