जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
सिंगरामऊ में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पिता ने थाने में दी तहरीर* प्रतापगढ़ : अपनी ही जमीन पर मकान बनाने को परेशान गरीब किसान, अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर* क्षय मुक्त भारत के लिए जरूरी है जनभागीदारी और जागरूकता : डॉ. अंजू सिंह प्रतापगढ़: पट्टी एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम में गूंजा संविधान का संदेश* सुल्तानपुर: जनशिकायतों की अनदेखी करने वाले तीन थाना प्रभारी को एसपी के किया लाइन हाजिर,
लखनऊ

सुल्तानपुर: जनशिकायतों की अनदेखी करने वाले तीन थाना प्रभारी को एसपी के किया लाइन हाजिर,

जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर गिरी गाज, गोसाईंगंज, मोतिगरपुर व चांदा के प्रभारी हटाए गए;*

सुल्तानपुर। जनसुनवाई में लापरवाही और पीड़ितों की शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता बरतने वाले तीन थाना प्रभारियों पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने गोसाईंगंज, मोतिगरपुर और चांदा के थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

*तीन थाना प्रभारियों पर गिरी कार्रवाई की गाज*
लाइन हाजिर किए गए अधिकारियों में गोसाईंगंज प्रभारी निरीक्षक अखण्ड देव मिश्रा, मोतिगरपुर प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह तथा चांदा प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा शामिल हैं। जनसुनवाई के दौरान शिकायतों के प्रति लापरवाही और उनके निस्तारण में उदासीनता को कार्रवाई का आधार बताया गया है।
*अपर पुलिस अधीक्षक करेंगे प्रारंभिक जांच*
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने तीनों थाना प्रभारियों के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश भी जारी किए हैं। मामले की विस्तृत जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है, ताकि शिकायतों के निस्तारण में बरती गई लापरवाही की समीक्षा की जा सके।
*जनशिकायतों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं — एसपी*
एसपी विनीत जायसवाल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनशिकायतों की अनदेखी तथा पीड़ितों के प्रति लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसुनवाई के प्रति जिम्मेदार एवं संवेदनशील रहने की हिदायत दी गई है। तीन थाना प्रभारियों पर हुई इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में जवाबदेही तय करने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।