जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़:नवरात्रि से पहले माँ चन्द्रिका देवी धाम पहुंचे डीएम, अभिषेक पांडेय व्यवस्थाओं का लिया जायजा* प्रतापगढ़ : जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 80 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण सम्पन्न* डायट जौनपुर में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन, पुरानी यादों से फिर जुड़ा संस्थान प्रतापगढ़ : मेडिकल स्टोरों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए प्रतापगढ़ : बेघर और राशन कार्ड विहीन लोगों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* बृहद किसान प्रशिक्षण समारोह में किसानों को दी गई उन्नत कृषि की जानकारी
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़:नवरात्रि से पहले माँ चन्द्रिका देवी धाम पहुंचे डीएम, अभिषेक पांडेय व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

खामियों पर जताई नाराजगी, दानपेटी, टीनशेड, बिजली और पेयजल व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश*

चंद्रिका देवी धाम का डीएम अभिषेक पांडेय ने लिया जायजा

प्रतापगढ़, आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने प्रसिद्ध माँ चन्द्रिका देवी धाम का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का व्यापक जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, टीनशेड तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की और मिली खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मंदिर के मुख्य द्वार पर रखी दानपेटी को लेकर भी जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की। ग्राम प्रधान ने बताया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा मंदिर की कोई अधिकृत समिति गठित नहीं की गई है तथा दानपेटी में प्राप्त धनराशि के उपयोग की भी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को नोटिस जारी कर संबंधित पक्ष से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने और अगले दिन प्रस्तुत कराने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर में क्षतिग्रस्त टीनशेड और खराब हाईमास्ट लाइट मिलने पर जिलाधिकारी ने उनकी मरम्मत और पुनर्स्थापना के लिए 10 अक्टूबर तक लागत का स्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। वहीं जर्जर विद्युत तारों को चार दिनों के भीतर बदलने और सुरक्षित करने के निर्देश भी दिए गए। सांसद निधि से स्थापित वाटर कूलर बंद मिलने पर पीडीडीआरडीए को आवश्यक कार्रवाई कर उसे शीघ्र चालू कराने तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। इसके अलावा शौचालयों की मरम्मत, स्नान सगरा की साफ-सफाई और रंग-रोगन, तालाब की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल के निर्माण तथा पूरे मंदिर परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्रि और दशहरा मेले के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि चार दिन बाद पुनः निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी।