प्रतापगढ़ : बेघर और राशन कार्ड विहीन लोगों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के प्रतिनिधिमंडल ने उठाई गरीब परिवारों की आवाज*
प्रतापगढ़। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के जिला प्रभारी प्रतापगढ़ कमलेश पांडे के नेतृत्व में संगठन के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को तहसील पट्टी पहुंचकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र के बेघर एवं राशन कार्ड से वंचित पात्र परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष उमाकांत दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी अरुण कुमार मिश्रा, प्रदीप मिश्रा तथा माता प्रसाद उर्फ मुन्ना मिश्रा शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में कई गरीब एवं जरूरतमंद परिवार ऐसे हैं जो अभी तक आवास योजना और राशन कार्ड जैसी बुनियादी सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। इससे उन्हें रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे पात्र परिवारों का सर्वे कराकर उन्हें तत्काल सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए, ताकि उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल सके।उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित मामलों की जांच कराने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।