जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का जुटा हुजूम बीमारी के बीच परिवार के लिए सहारा बने डॉ. आशीष तिवारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, तहसील में फूंका सांकेतिक पुतला* सर्विलांस से मिला सुराग, अंडरपास पर घेरा और दबोच लिया पॉक्सो का वांछित मुसहर बस्ती में फिर पहुंची मदद की उम्मीद, बीमार सुनीता के इलाज में डॉ. आशीष तिवारी बने सहारा सूरज की मौत के बाद परिवार पर टूटा आर्थिक संकट, डॉ. आशीष तिवारी ने बढ़ाया मदद का हाथ
सुल्तानपुर

बीमारी के बीच परिवार के लिए सहारा बने डॉ. आशीष तिवारी

तेरहवीं के बाद कर्ज में डूबे परिवार की हालत देख सेवार्थम फाउंडेशन ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ

चांदा। ग्राम सभा ईसीपुर (अरजो) की मुसहर बस्ती में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए बीमारी के बीच मदद का हाथ बढ़ा है। रामदीन मुसहर की पत्नी सुनीता के बीमार होने और जिला अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर सेवार्थम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने परिवार का हाल जाना। इसके बाद फाउंडेशन की ओर से जरूरी सहायता उपलब्ध कराई गई।
परिवार पहले से ही आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इसी बस्ती में जेठू मुसहर की माता के निधन के बाद गरीबी के बावजूद परिवार ने किसी तरह अंतिम संस्कार और तेरहवीं की रस्म पूरी की थी। इसके लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ा। तेरहवीं के बाद कर्ज का बोझ बढ़ने से परिवार की मुश्किलें और गहरा गईं।
परिवार की स्थिति की जानकारी होने पर फाउंडेशन ने पहले भी सहायता पहुंचाई थी। अब सुनीता के बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली तो डॉ. आशीष तिवारी ने दोबारा मदद पहुंचाई। आर्थिक तंगी के बीच मिली इस सहायता से परिवार को इलाज के दौरान कुछ राहत मिली है।
डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के कठिन समय में साथ खड़ा होना ही सेवा का वास्तविक उद्देश्य है। बीमारी, मृत्यु या आर्थिक संकट के समय किसी गरीब परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। फाउंडेशन आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रयास करता रहेगा।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*