जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
मुसहर बस्ती में फिर पहुंची मदद की उम्मीद, बीमार सुनीता के इलाज में डॉ. आशीष तिवारी बने सहारा सूरज की मौत के बाद परिवार पर टूटा आर्थिक संकट, डॉ. आशीष तिवारी ने बढ़ाया मदद का हाथ प्रतापगढ़ : मुसहर बस्ती चरिया पहुंचे डीएम, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं नवरात्रि, दशहरा व रामलीला को लेकर सिगरामऊ थाने में पीस कमेटी की बैठक डूब रहे अधेड़ व्यक्ति को युवक ने बचाया खेत की जुताई को लेकर बढ़ा विवाद
सुल्तानपुर

मुसहर बस्ती में फिर पहुंची मदद की उम्मीद, बीमार सुनीता के इलाज में डॉ. आशीष तिवारी बने सहारा

*तेरहवीं के बाद कर्ज में डूबे परिवार की हालत सामने आने पर सेवार्थम फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ*

चांदा। चांदा क्षेत्र के ग्राम सभा ईसीपुर (अरजो) की मुसहर बस्ती में एक बार फिर मानवता की मिसाल सामने आई। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की महिला सुनीता, पत्नी रामदीन मुसहर, के जिला अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर सेवार्थम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने मदद का हाथ बढ़ाया। फाउंडेशन की ओर से परिवार तक आवश्यक सहायता पहुंचाई गई, जिससे इलाज के दौर में परिवार को कुछ राहत मिल सके।
बताया जाता है कि इसी मुसहर बस्ती में इससे पहले जेठू मुसहर की माता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। गरीबी के बावजूद परिवार ने किसी तरह अंतिम संस्कार और तेरहवीं की रस्म पूरी की, लेकिन इसके लिए उन्हें कर्ज का सहारा लेना पड़ा। तेरहवीं के बाद परिवार पहले से अधिक आर्थिक संकट में पहुंच गया।परिवार की इस स्थिति की जानकारी सामने आने के बाद सेवार्थम फाउंडेशन की ओर से पहले भी सहायता पहुंचाई गई थी। अब रामदीन की पत्नी सुनीता के बीमार होने और जिला अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी पर एक बार फिर डॉ. आशीष तिवारी ने परिवार का हाल जाना और मदद पहुंचाई।मदद की यह पहल केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उस परिवार के लिए मुश्किल समय में खड़े होने का भरोसा भी है। मुसहर बस्ती में लगातार सामने आ रही आर्थिक परेशानियों के बीच जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना ही सेवा का वास्तविक उद्देश्य है। किसी गरीब परिवार को बीमारी, मृत्यु या आर्थिक संकट के समय अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। सेवार्थम फाउंडेशन आगे भी जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*