जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
मुसहर बस्ती में फिर पहुंची मदद की उम्मीद, बीमार सुनीता के इलाज में डॉ. आशीष तिवारी बने सहारा सूरज की मौत के बाद परिवार पर टूटा आर्थिक संकट, डॉ. आशीष तिवारी ने बढ़ाया मदद का हाथ प्रतापगढ़ : मुसहर बस्ती चरिया पहुंचे डीएम, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं नवरात्रि, दशहरा व रामलीला को लेकर सिगरामऊ थाने में पीस कमेटी की बैठक डूब रहे अधेड़ व्यक्ति को युवक ने बचाया खेत की जुताई को लेकर बढ़ा विवाद
सुल्तानपुर

सूरज की मौत के बाद परिवार पर टूटा आर्थिक संकट, डॉ. आशीष तिवारी ने बढ़ाया मदद का हाथ

*51 हजार की आर्थिक सहायता, घर में लगवाया इन्वर्टर और 10 हजार रुपये की अतिरिक्त मदद*

लंभुआ सुलतानपुर। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के बेलाही गांव निवासी करीब 30 वर्षीय सूरज मिश्रा की बीमारी से मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। सूरज अपने माता-पिता के इकलौते बेटे और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। पिता का निधन पहले ही हो चुका था। उनके पीछे मां, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाला अब कोई अन्य सदस्य नहीं है।

मुश्किल की इस घड़ी में सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आशीष तिवारी परिवार के बीच पहुंचे और 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने घर में इन्वर्टर भी लगवाया तथा 10 हजार रुपये की अतिरिक्त नकद मदद देकर परिवार को संबल प्रदान किया।डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि किसी परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य को खो देना बेहद कठिन परिस्थिति है। ऐसे समय में जरूरतमंद परिवार का साथ देना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने सक्षम लोगों से भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की।उन्होंने कहा कि सेवार्थम फाउंडेशन जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने और उन्हें विपरीत परिस्थितियों से उबरने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
सहायता मिलने पर परिवार ने डॉ. आशीष तिवारी और सेवार्थम फाउंडेशन के प्रति आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में मिली मदद परिवार के लिए बड़ा सहारा है।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*