जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमले में बुजुर्ग महिला की मौत; तीन गंभीर* बदलापुर खुर्द में तुलसी विवाह मनाया गया रथ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत मेला देखकर घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, पेट में वार कर किया गंभीर रूप से घायल* ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में 68 पुलिस निरीक्षकों के तबादले*
सुल्तानपुर

बीमारी के बीच परिवार के लिए सहारा बने डॉ. आशीष तिवारी

तेरहवीं के बाद कर्ज में डूबे परिवार की हालत देख सेवार्थम फाउंडेशन ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ

चांदा। ग्राम सभा ईसीपुर (अरजो) की मुसहर बस्ती में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए बीमारी के बीच मदद का हाथ बढ़ा है। रामदीन मुसहर की पत्नी सुनीता के बीमार होने और जिला अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर सेवार्थम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने परिवार का हाल जाना। इसके बाद सेवार्थम फाउंडेशन की ओर से जरूरी सहायता उपलब्ध कराई गई।
परिवार पहले से ही आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इसी बस्ती में जेठू मुसहर की माता के निधन के बाद गरीबी के बावजूद परिवार ने किसी तरह अंतिम संस्कार और तेरहवीं की रस्म पूरी की थी। इसके लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ा। तेरहवीं के बाद कर्ज का बोझ बढ़ने से परिवार की मुश्किलें और गहरा गईं।
परिवार की स्थिति की जानकारी होने पर सेवार्थम फाउंडेशन ने पहले भी सहायता पहुंचाई थी। अब सुनीता के बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली तो डॉ. आशीष तिवारी ने दोबारा मदद पहुंचाई। आर्थिक तंगी के बीच मिली इस सहायता से परिवार को इलाज के दौरान कुछ राहत मिली है।
डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के कठिन समय में साथ खड़ा होना ही सेवा का वास्तविक उद्देश्य है। बीमारी, मृत्यु या आर्थिक संकट के समय किसी गरीब परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। सेवार्थम फाउंडेशन आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रयास करता रहेगा।