जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
बीमारी के बीच परिवार के लिए सहारा बने डॉ. आशीष तिवारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, तहसील में फूंका सांकेतिक पुतला* सर्विलांस से मिला सुराग, अंडरपास पर घेरा और दबोच लिया पॉक्सो का वांछित मुसहर बस्ती में फिर पहुंची मदद की उम्मीद, बीमार सुनीता के इलाज में डॉ. आशीष तिवारी बने सहारा सूरज की मौत के बाद परिवार पर टूटा आर्थिक संकट, डॉ. आशीष तिवारी ने बढ़ाया मदद का हाथ प्रतापगढ़ : मुसहर बस्ती चरिया पहुंचे डीएम, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
सुल्तानपुर

सर्विलांस से मिला सुराग, अंडरपास पर घेरा और दबोच लिया पॉक्सो का वांछित

चांदा पुलिस ने जौनपुर के 20 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

चांदा (सुलतानपुर)। पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी को चांदा पुलिस ने रामपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और मौके पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन गौतम (20) पुत्र मातादीन, निवासी ग्राम त्रिलोकी सराय, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, थाना चांदा में दर्ज मु0अ0सं0 301/2026 में सचिन गौतम वांछित था। उसके खिलाफ धारा 64(2)(एम), 137(2), 87, 351 बीएनएस और 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी की तलाश में सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया था। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर टीम ने रामपुर अंडरपास पर घेराबंदी की। आरोपी के मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय यादव, हेड कांस्टेबल सुरजीत यादव और कांस्टेबल प्रभात शामिल रहे।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*