जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : महुली मंडी के धान क्रय केंद्रों पर पहुंचे जिलाधिकारी, खरीद व्यवस्था का लिया जायजा* लम्भुआ विधानसभा में बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह ने तेज किया जनसंपर्क जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, पीट-पीटकर 37 वर्षीय युवक की हत्या प्रतापगढ़ : विकास भवन में शिफ्ट हुए विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों का डीएम ने किया निरीक्षण प्रतापगढ़ : पट्टी विधानसभा में मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन* 20 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे अर्जुन, लद्दाख में शहादत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़*
लखनऊ

प्रतापगढ़ : पट्टी विधानसभा में मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन*

17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दर्ज होंगी दावे-आपत्तियां, बूथों पर उपलब्ध रहेगी मतदाता सूची*

प्रतापगढ़ पट्टी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के निर्देशन में मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को 249 विधानसभा क्षेत्र पट्टी की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। तहसील मुख्यालय सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी 430 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाता सूची प्रकाशित की जा रही है। इसके साथ ही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी पट्टी सुनील कुमार ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, हटवाने और संशोधन कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान कोई भी नागरिक अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम देख सकता है।

*18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका,*
उन्होंने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाता भी अग्रिम रूप से फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। मतदाता सूची में दर्ज किसी नाम पर आपत्ति होने अथवा अपात्र नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा जा सकता है। वहीं नाम, पता एवं अन्य विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि के सुधार के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
*उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने की मतदाताओं से अपील*

उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर प्रकाशित मतदाता सूची का अनिवार्य रूप से अवलोकन करें। विशेष रूप से परिवार के ऐसे सदस्यों का नाम जरूर जांच लें, जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है तो निर्धारित प्रपत्र फॉर्म-6 भरकर उसका नाम अवश्य जुड़वाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।