जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने शिक्षक सभागार भवन का किया लोकार्पण, किया पौधरोपण संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन की तैयारियां तेज प्रतापगढ़: श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा के तत्वावधान में निःशुल्क चेचक प्रतिरोधी शिविर का आयोजन सुल्तानपुर चांदा नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप प्रतापगढ़ : मोबाइल पशु चिकित्सालय ने सोनपुरा वार्ड नंबर 8 में किया पशुओं का टीकाकरण प्रतापगढ़ थाना मांधाता के अंतर्गत हैंसी बाजार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार*
सुल्तानपुर

संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन की तैयारियां तेज

*पटना चौराहा के पास सजा मंच-पंडाल, बैठने की व्यवस्था अंतिम दौर में; पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने लिया तैयारियों का जायजा*

सुलतानपुर। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में पटना चौराहा के पास 4 अक्टूबर को प्रस्तावित संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का कार्यक्रम है।सम्मेलन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, कुर्सियों और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सेवार्थम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. आशीष तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों की जानकारी पदाधिकारियों से ली।वहीं पूर्व सांसद प्रवीण निषाद भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और सम्मेलन की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान अमित निषाद भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कार्यक्रम स्थल पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।महासम्मेलन को लेकर सेवार्थम फाउंडेशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं। मंच, पंडाल, अतिथियों के स्वागत और लोगों के बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
डॉ. आशीष तिवारी ने क्षेत्र के लोगों से 4 अक्टूबर को होने वाले संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में संवैधानिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*