जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप यादव*
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ थाना मांधाता के अंतर्गत हैंसी बाजार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार* सुल्तानपुर : शिक्षक दंपति हत्याकांड: 48 घंटे में खुलासे के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना प्रतापगढ़ : सुरक्षित बच्चे ही सुरक्षित व खुशहाल समाज बनाते हैं : सुनील गुप्ता* सड़क हादसे में महिला की मौत प्रतापगढ़: पितरों की शांति व मोक्ष की कामना लेकर गया धाम रवाना हुए राकेश मिश्र लंभुआ से लखनऊ तक गूंजा संवैधानिक अधिकारों का मुद्दा
जौनपुर

रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास से चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार*

मु0अ0सं0 132/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना सिंगरामऊ से संबंधित था आरोपी

सिंगरामऊ (जौनपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंगरामऊ पुलिस ने बुधवार को चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तारकेश्वरनाथ दूबे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राधेश्याम बिन्द (30) पुत्र मुसई बिन्द, निवासी डडवा, थाना महाराजगंज, जौनपुर को बुधवार सुबह करीब 6:45 बजे रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मु0अ0सं0 132/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना सिंगरामऊ से संबंधित है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तारकेश्वरनाथ दूबे, कांस्टेबल सतीश कसौधन, कांस्टेबल रजत पाण्डेय, कांस्टेबल मानस पाण्डेय तथा कांस्टेबल रमाशंकर मौर्य शामिल रहे।