जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
सुल्तानपुर : शिक्षक दंपति हत्याकांड: 48 घंटे में खुलासे के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना प्रतापगढ़ : सुरक्षित बच्चे ही सुरक्षित व खुशहाल समाज बनाते हैं : सुनील गुप्ता* सड़क हादसे में महिला की मौत प्रतापगढ़: पितरों की शांति व मोक्ष की कामना लेकर गया धाम रवाना हुए राकेश मिश्र लंभुआ से लखनऊ तक गूंजा संवैधानिक अधिकारों का मुद्दा कृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
जौनपुर

सड़क हादसे में महिला की मौत

जौनपुर बक्सा में असंतुलित, महिला की बाइक से गिरकर मौत

जौनपुर के बक्सा में बदलापुर खुर्द गांव निवासी नरायन प्रजापति की 28 वर्षीय पुत्री संजू प्रजापति की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह जौनपुर से दवा लेकर बाइक से घर लौट रही थी। शंभूगंज स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के पीछे नेशनल हाईवे पर सड़क में बने गड्ढे के कारण बाइक असंतुलित हो गई और पीछे बैठी संजू सड़क पर गिर गई।

हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और संजू को उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि संजू बाइक पर पीछे बैठी थी। शंभूगंज के पास हाईवे पर गड्ढे में बाइक का पहिया पड़ने से वाहन असंतुलित हो गया, जिससे वह सड़क पर जा गिरी। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बने गड्ढों को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से हाईवे की मरम्मत कर गड्ढों को तत्काल भरवाने की मांग की है।