जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: पितरों की शांति व मोक्ष की कामना लेकर गया धाम रवाना हुए राकेश मिश्र लंभुआ से लखनऊ तक गूंजा संवैधानिक अधिकारों का मुद्दा कृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’, भक्ति में झूमे श्रद्धालु पंचायतीराज चुनाव को लेकर हलचल तेज, आज कार्यक्रम घोषित होने की अटकलें:-सूत्र एडियो पंचायत बदलापुर के नेतृत्व मेंसाढ़ापुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, डायट जौनपुर में नवाचार महोत्सव का आयोजन, शिक्षकों ने प्रस्तुत किए अभिनव प्रयोग
जौनपुर

पंचायतीराज चुनाव को लेकर हलचल तेज, आज कार्यक्रम घोषित होने की अटकलें:-सूत्र

निर्वाचन विभाग की संभावित प्रेसवार्ता पर टिकी निगाहें, शाम पांच बजे आचार संहिता लागू होने की भी चर्चा

पंचायतीराज चुनाव को लेकर प्रदेश में सरगर्मी तेज हो गई है। विभागीय सूत्रों के हवाले से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। चर्चा है कि निर्वाचन विभाग आज दोपहर बाद प्रेसवार्ता कर सकता है, जिसमें पंचायतीराज चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। वहीं, आज शाम पांच बजे से आदर्श आचार संहिता लागू होने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इस संबंध में निर्वाचन विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

आचार संहिता लागू होने के बाद चुनावी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। संभावित चुनाव कार्यक्रम को लेकर प्रत्याशियों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों की निगाहें निर्वाचन विभाग की ओर टिकी हुई हैं।

**फिलहाल सभी की नजरें निर्वाचन विभाग की संभावित प्रेसवार्ता और चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा पर हैं।**