जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें, पात्र लाभार्थियों को दिलाएं योजनाओं का लाभ : डीएम* चलती कार में बैंक मैनेजर ने खुद को मारी गोली सिगरामऊ क्षेत्र में मौसम ने ली करवट, किसानों के चेहरे खिले विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति गिरफ्तार, NEET-PG में डॉ. जिज्ञासा तिवारी ने हासिल की सफलता* हरिहरपुर में गूंजेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें, पात्र लाभार्थियों को दिलाएं योजनाओं का लाभ : डीएम*

*बैंकों की जिला स्तरीय बैठक में योजनावार प्रगति की समीक्षा, नवंबर-दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश*

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बैंकों की जिला स्तरीय बैठक

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में बैंकों की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऋण-जमा अनुपात, प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं तथा बैंकवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएमएफएमई, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फिशरीज केसीसी समेत अन्य योजनाओं में लंबित ऋण प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जाए। सूर्यघर योजना में 7159 पत्रावलियां बैंकों को भेजी गईं प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि योजना के तहत 7159 पत्रावलियां विभिन्न बैंकों को भेजी गई हैं। इनमें से 3558 पत्रावलियों में ऋण स्वीकृत तथा 3109 पत्रावलियों में ऋण वितरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शेष लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिन व्यक्तियों का बैंकिंग लेन-देन अच्छा है और वे व्यवसाय करना चाहते हैं, उन्हें पात्रता के अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऋण प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही नहीं होनी चाहिए।जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को नवंबर एवं दिसंबर माह तक अपने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना, अग्रणी जिला प्रबंधक नीरज सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा सीमा भारती, डीसी एनआरएलएम देव कुमार, उपायुक्त उद्योग एस.एस. रावत, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार सहित जनपद के विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।