जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे ब्राह्मण महासभा के जिला प्रभारी कमलेश पांडेय हाउस अरेस्ट प्रतापगढ़ पट्टी विधायक राम सिंह पटेल के घर पहुंचे अखिलेश यादव* खंभे के स्टे तार में उतरा करंट प्रतापगढ़ पट्टी विधायक राम सिंह पटेल के घर पहुंचे अखिलेश यादव* प्रतापगढ़ : जेठवारा में चोरी का सनसनीखेज खुलासा* प्रतापगढ़: लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें, पात्र लाभार्थियों को दिलाएं योजनाओं का लाभ : डीएम*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : जेठवारा में चोरी का सनसनीखेज खुलासा*

सगे भाई ने दोस्त संग रची थी साजिश, लाखों के आभूषण व ₹81,200 नकद बरामद*

प्रतापगढ़। जेठवारा थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने घर में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, ₹81,200 नकद, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा तथा घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक डेरवा के गुदड़ी मोहल्ला निवासी परिवार के रिश्तेदारी में जाने के दौरान 21 सितंबर को घर में चोरी हुई थी। जांच के दौरान सामने आया कि पीड़ित का सगा भाई उदय कौशल अपने साथी अंकित कौशल के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। दोनों ने छत की जाली उखाड़कर घर में प्रवेश किया और आलमारी में रखे आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को बरईपुर नहर पुलिया के पास दबोच लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर वैगनआर कार से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी के कुछ आभूषण बेच दिए थे और कुछ रकम खर्च भी कर दी थी। कार्रवाई एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में एएसपी पश्चिमी बृजनन्दन राय, सीओ सदर मनोज कुमार रघुवंशी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। खुलासे में उपनिरीक्षक अमलेश शुक्ला और स्पेशल टीम प्रभारी उपनिरीक्षक विजेन्द्र समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।