जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: तुलसी सदन में दिव्यांगजनों का दीपावली मेला, ट्राईसाइकिल वितरित* प्रतापगढ़: बेंती में श्री बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का आईजी ने लिया जायजा* प्रतापगढ़: दीपावली पर वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी दीपक भूकर, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां* प्रतापगढ़ : छोटी दीपावली पर गोवंशों के संग जिलाधिकारी ने मनाया दीपोत्सव, गोशाला में उमड़ी सेवा की भावना* धनतेरस पर श्री गणपति ऑटो मोबाइल्स में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, दिनभर गुलजार रहा प्रतिष्ठान मेढ़ा में राम विवाह, हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय रामकथा काआज समापन
जौनपुर

NEET-PG में डॉ. जिज्ञासा तिवारी ने हासिल की सफलता*

मेडिसिन विषय में प्रवेश के लिए चयन

बदलापुर/जौनपुर। शिक्षाविद् एवं पूर्व प्रधानाचार्य पंडित राम सागर तिवारी की पौत्री तथा कैप्टन डॉ. सुनील कांत तिवारी, प्रवक्ता ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन की सुपुत्री डॉ. जिज्ञासा तिवारी ने NEET-PG परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर मेडिसिन विषय में प्रवेश के लिए चयन हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित शिक्षकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

डॉ. जिज्ञासा तिवारी की सफलता को उनके परिजनों ने कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम बताया। वह सच्चिदानंद तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, लखनऊ तथा प्रधानाध्यापक जीतेन्द्र तिवारी की भतीजी हैं।

उनकी सफलता की जानकारी मिलते ही शुभचिंतकों एवं शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजेन्द्र मिश्रा, सूर्यमणि मिश्रा, देवमणि मिश्र, सतीश मिश्र, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. अंबिका तिवारी, डॉ. ऋचा तिवारी, डॉ. हर्षिता तिवारी, डॉ. हर्ष तिवारी, डॉ. विश्रुत तिवारी, विनोद मिश्रा, विकास मिश्रा, अनिल कुमार पांडेय तहसील प्रभारी प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर, शिव शंकर तिवारी सहित अन्य लोगों ने डॉ. जिज्ञासा को शुभकामनाएं दीं।

परिजनों एवं शुभचिंतकों ने कहा कि डॉ. जिज्ञासा तिवारी की यह उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के बल पर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।