जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
सिगरामऊ क्षेत्र में मौसम ने ली करवट, किसानों के चेहरे खिले विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति गिरफ्तार, NEET-PG में डॉ. जिज्ञासा तिवारी ने हासिल की सफलता* हरिहरपुर में गूंजेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास नौपेड़वा में तार टूटकर सड़क पर गिरा प्रतापगढ़ : ढकवा नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी पद से हटाए गए*
जौनपुर

विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति गिरफ्तार,

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस की कई टीमें कर रही थी तलाश

सिंगरामऊ/जौनपुर। थाना क्षेत्र के बोधीपट्टी गांव में करीब 25 वर्षीय विवाहिता पूनम यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बोधीपट्टी गांव निवासी राकेश कुमार यादव की पत्नी पूनम यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता केशव बहादुर यादव निवासी राजरूखसारपुर, महाराजगंज परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष का आरोप है कि पूनम के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।
घटना के बाद मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक मुकदमा अपराध संख्या 131/2026 में धारा 85/80(2) बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में वांछित राकेश कुमार यादव पुत्र स्व. रामलखन यादव, निवासी बोधीपट्टी, थाना सिंगरामऊ, उम्र करीब 36 वर्ष को पुलिस ने नाभीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामदुलार यादव और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।