जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
हरिहरपुर में गूंजेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास नौपेड़वा में तार टूटकर सड़क पर गिरा प्रतापगढ़ : ढकवा नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी पद से हटाए गए* प्रतापगढ़:ब्राह्मण परिवार पर मुकदमे के विरोध में अधिवक्ताओं का आक्रोश* बोधी पट्टी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को दबोचा*
जौनपुर

हरिहरपुर में गूंजेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

श्रीमद्भागवत कथा में आज सुनाया जाएगा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पावन प्रसंग

जौनपुर। डोभी ब्लॉक क्षेत्र के केराकत तहसील अंतर्गत हरिहरपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पावन प्रसंग श्रद्धालुओं को सुनाया जाएगा। कृष्ण जन्म की कथा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।

कथा के यजमान चंडी पांडेय, बिनोद पांडेय एवं शांति देवी हैं। कथा का वाचन व्यास पंडित विजय शंकर पाठक द्वारा किया जा रहा है, जबकि धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन कार्य आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

कृष्ण जन्म प्रसंग के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की कथा, वसुदेव-देवकी प्रसंग और कंस के अत्याचार से जुड़ी कथा का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर कथा स्थल पर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है।

आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन प्रसंग का श्रवण करने और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।