सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल*
कचरे में तब्दील सार्वजनिक स्थल रतासी चौराहे को स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ सफाई करवा कर दुल्हन की तरह सजाया*
तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत आने वाले रतासी चौराहे की तस्वीर इन दिनों बदली-बदली नजर आ रही है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सिंगरामऊ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश मौर्य की पहल पर चौराहे की साफ-सफाई कराकर उसे आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। रात के समय जब चौराहा रोशनी से जगमगाता है तो इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
चौराहे के मध्य स्थित पोल के चारों तरफ बनी बाउंड्री की भी शनिवार को साफ-सफाई कराकर उसे भगवा रंग से पेंट कराया गया। इसके बाद चौराहे का स्वरूप और अधिक आकर्षक दिखाई देने लगा। चौराहे से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान भी इसकी सुंदर सजावट की ओर आकर्षित हो रहा है
क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करने की भी है। रतासी चौराहे की साफ-सफाई और सजावट की पहल इसी सोच को दर्शाती है। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी इंस्पैक्टर अखिलेश मौर्य की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता और सुंदरता के लिए इस तरह के प्रयास अन्य स्थानों पर भी किए जाने चाहिए।
लोगों के बीच चर्चा है कि आमतौर पर पुलिस को कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन रतासी चौराहे पर दिखाई दे रहा यह बदलाव पुलिस की एक अलग सकारात्मक भूमिका को भी सामने लाता है।

" क्षेत्रवासियों ने इंस्पेक्ट अखिलेश मौर्य के प्रयास प्रशंसा करते हुए कहा ि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास कि स्थान की तस्बीर बदलने साथ ही लोगों में स्वच्छत और सुंदरता के प्रति जागरूकता भी पैदा
उन्होंने बताया कि आमजन के अलावा पुलिस फोर्स भी पूरी रात चौराहे पर बैठकर पिकेट ड्यूटी करता है उनके लिए भी मच्छर जनित बीमारियों से छुटकारा मिलेगा तथा साफ सफाई को देखकर दुकानदार व आम जनता भी कचरे को दूर ले जाकर फेंकेगी