जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
जौनपुर

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला का सिर मुंडा

ससुराल वालों पर जबरन महिला का सिर मुंडवाने का आरोप, पीड़िता की तहरीर पर पति और देवर के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के बक्सा से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है| जहाँ दहेज की हवस में अंधे हुए ससुराल वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं| पीड़ित महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति और देवर ने न सिर्फ उसके साथ जमकर मारपीट की, बल्कि दरिंदगी दिखाते हुए जबरन उसका सिर भी मुंडवा दिया|

प्राथमिकी के अनुसार, महिला का निकाह कुछ साल पहले बक्शा क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति से हुआ था| महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे परेशान करते थे| इसको लेकर आए दिन विवाद और मारपीट होती थी|

महिला के अनुसार, 16 सितंबर को भी दहेज की बात को लेकर पति से उसका विवाद हो गया| आरोप है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और जबरन उसका सिर मुंडवा दिया गया|घटना में देवर के भी शामिल होने का आरोप लगाया गया है| घटना के बाद पीड़िता मायके पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई|

पीड़िता के परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे| इसके बाद शुक्रवार को बक्शा थाने में महिला की तहरीर पर पति और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई| एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है|