अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ
वाराणसी के 51 विद्वान आचार्यों की सहभागिता, आचार्य पं. माता शंकर पांडे के नेतृत्व में वैदिक विधि-विधान से हो रहा यज्ञ
मछलीशहर/जौनपुर। अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह महायज्ञ पश्चिम बंगाल कोलकाता के (शॉर्ट लेक) में हो रहा है यज्ञ का आयोजन एवं संचालन प्रकांड विद्वान, वास्तुविद एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ आचार्य पंडित माता शंकर पांडे के नेतृत्व में किया जा रहा है। यज्ञ में वाराणसी से आए 51 विद्वान आचार्यों की विशेष सहभागिता है, जिनके द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है।
महालक्ष्मी यज्ञ को लेकर आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। यज्ञ के दौरान विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक परंपरा के अनुरूप विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक आस्था से भक्तिमय बना हुआ है।

आयोजक आचार्य पंडित माता शंकर पांडे धर्म, वास्तु एवं ज्योतिष के क्षेत्र में लंबे समय से अपनी विद्वता के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुयायियों के अनुसार उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी विद्वत्ता एवं ज्ञान का परिचय दिया है। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस महालक्ष्मी यज्ञ में वाराणसी के 51 विद्वान आचार्यों की उपस्थिति आयोजन को विशेष बना रही है।

उल्लेखनीय है कि आचार्य पंडित माता शंकर पांडे ‘तीखी आवाज’ के मछलीशहर तहसील संवाददाता के बड़े भाई हैं। उनके नेतृत्व में आयोजित इस दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में विशेष चर्चा बनी हुई है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सहभागिता भी लगातार बनी हुई है।

यज्ञ के माध्यम से सुख-समृद्धि, शांति एवं लोककल्याण की कामना की जा रही है। दो दिवसीय आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं वैदिक कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होंगे।

