सेवा संकल्प ग्राम पंचायत चौपाल अभियान के तहत 5 ग्राम पंचायतों में चला स्वच्छता अभियान
*स्वच्छ भारत और विकसित भारत के लिए लोगों को किया गया जागरूक
सिगरामऊ/जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत खंड विकास अधिकारी बदलापुर धर्मेंद्र द्विवेदी के निर्देश एवं एडीओ पंचायत रणजीत सिंह के पर्यवेक्षण में शनिवार को सिगरामऊ क्षेत्र की5 ग्राम पंचायतों में रतासी, जमऊपट्टी और तियरा, बदलापुर खुर्द, मछली गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
अभियान में ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप शर्मा व अनूप सिंह तथा ग्राम प्रधान लालदेव यादव की देखरेख में सफाई कर्मियों ने गांव के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की। इस दौरान भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, गिरीश चंद्र मिश्रा सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने भी सफाई अभियान में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया कि जब तक प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक स्वच्छ और विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करना कठिन है। लोगों से अपने आसपास नियमित साफ-सफाई रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है और स्वस्थ समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है।

इस अवसर पर सफाई कर्मी जितेंद्र यादव, यमुना, परमवीर, अरविंद सोनकर, समोध कुमार, अमित सिंह, दुर्गेश शर्मा, वीरेंद्र यादव, शिवकुमार, विनोद मिश्रा, शमशेर बहादुर, अशोक प्रचेता, रामजी, विकास यादव, नन्हे कुमार सहित अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहे।
